सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल
नशे की हालत में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल।
भीमपुर थाना क्षेत्र के केवला वार्ड 04 से शराब के नशे में हंगामा कर रहे एक व्यक्ति को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार व्यक्ति थाना क्षेत्र के वार्ड 12 निवासी जितेंद्र कुमार सिंह बताया जा रहा है। जानकारी में भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि बीती रात संध्या गश्ती के क्रम में गुप्त सूचना मिली कि वार्ड 04 में एक व्यक्ति शराब पीकर हंगामा कर रहा है। जिसके सत्यापन के लिए प्रशिक्षु पुअनि मनीष कुमार को पुलिस बल के साथ उक्त स्थान पर भेजा गया। जहां पुलिस बल के पहुंचने के बाद पाया कि उक्त शराबी नशे की हालत में हंगामा कर रहा है। जिसके बाद पुलिस बल के द्वारा उसे गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार करने के बाद उस व्यक्ति को मेडिकल जांच हेतु नरपतगंज हॉस्पिटल भेजा गया। जहां डॉक्टर ने जांच के बाद शराब पीने की पुष्टि किया। जिसके बाद उक्त व्यक्ति के विरुद्ध प्राथमिकी दर्जकर उसे न्यायिक हिरासत सुपौल भेज दिया गया है।

