भागलपुर : हाथ मे फ़ोटो लिए लोगो से पूछ रही माँ अपने बेटी का पता, 13 दिन पहले हुआ था अपहरण ।

शयामानंद सिह भागलपूर

भागलपुर के लोदीपुर थाना क्षेत्र के कोढ़ा की जहाँ घर से जबरन एक नाबालिग लड़की को उठाकर बगल के गावँ जिच्छो का एक लड़का फरार हो गया है। परिजनों ने इसकी शिकायत थाना से लेकर एसएसपी तक कि पर कोई करवाई नही हुई । उनकी बेटी का कोई पता नही चल पाया है। अब परिजन अपने टूटी हुई हिम्मत को लेकर सड़क पर बेटी की तस्वीर लेकर लोगों से ये पूछ रहे है कि कोई उनकी बेटी को कहीं देखा है। कहीं न कही माँ की ममता अपनी बेटी के लिए तरसती नजर आ रही है। आपको बता दें कि परिजनों ने अपनी बेटी की अपहरण का केस 17 जनवरी को ही लोदीपुर थाना में किया था। लेकिन आज तक पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं की गई पीड़ित मां वरीय पुलिस अधीक्षक और थाने की चक्कर काट काट कर जब हार गई,

तब वह सड़क पर राहगीरों से अपनी बेटी की तस्वीर दिखा कर आम लोगों से पूछ रही है कि क्या किसी ने उसकी नाबालिग बेटी को देखा है। लेकिन लोगों की ना सुनकर एक बात तो वह खुद को हारा हुआ समझती है। लेकिन फिर बेटी की तलाश में जुट जाती है। वही सवाल उठता है कि वरीय पुलिस अधीक्षक बाबूराम के आने के बाद लोगों में आस जगी थी कि उनके साथ न्याय होगा लेकिन लाचार मां के साथ पुलिस अभी तक इंसाफ नहीं कर पाई है।

Spread the love