प्रतापगंज/सुपौल: आगामी सरस्वती पूजा को ले हुई शांतिसमिति कि बैठक, दिए गए निर्देश, जाने -:

राकेश कुमार, प्रतापगंज सुपौल

प्रतापगंज/सुपौल: थाना परिसर में सरस्वती पूजा को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने के लिए शांति समिति की बैठक आहूत की गई। बीडीओ श्री राम पासवान की अध्यक्षता में सम्पन्न बैठक में कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाईन का पालन करते हुए पूजा करने को कहा गया।

उन्होंने बताया कि इस वर्ष संक्रमण को देखते हुए सरस्वती पूजा को सादगीपूर्ण वातावरण में मनाना है। बताया कि पूजा के लिए प्रतिमा स्थापित करने के लिए लाईसेंस निर्गत नहीं किया जायेगा। किसी तरह का सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं करना है। जहां भी लोग पूजा का आयोजन करेंगे तो उन्हें थाना को सूचना देना अनिवार्य है। पूजा के दौरान डीजे बजाना सख्त मना है। किसी तरह की असामाजिक तत्वों की जानकारी होती है तो आप थाना को अवश्य सूचित करें। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने कहा कि किसी भी तरह की अफवाह पर आप लोग ध्यान नहीं दें। सबों को कोरोना संक्रमण को देखते हुए सरस्वती पूजा को शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने में सहयोग करें। बैठक में राजस्व पदाधिकारी अंशु कुमार, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, मुखिया रणजीत प्रसाद सिंंह, प्रताप विराजी, मनोज कुमार मरीक, सरपंच मो. मजीद , पंसस ब्रह्मदेव पासवान बासुदेव पासवान, ललित भगत, राजकुमार यादव, उप सरपंच जुली देवी, भाजपा अध्यक्ष चंद्र गुप्त मंड़ल आदि उपस्थित थे।

Spread the love