मधुसुदनपुर थाना क्षेत्र के भतोरिया के बगीचे से एंटी लिकर टास्क फोर्स की छापेमारी में अर्ध निर्मित शराब हुआ बरामद, बरामद शराब को किया गया विनष्ट।

श्यामानंद सिंह, भागलपुर।

भागलपुर :मधुसूदनपुर ओपी क्षेत्र के भतोड़िया में एक बगीचे में जिला एंटी लिकर सेल की टीम ने प्रभारी प्रमोद साह के नेतृत्व में ताबड़तोड़ छापेमारी करते हुए लगभग 50 से 60 लीटर अर्धनिर्मित देशी शराब को नष्ट कर दिया है। वहीं इस संबंध में जिला एंटी लिकर टास्क फोर्स के प्रभारी प्रमोद कुमार साह ने बताया कि उन्हें उक्त बगीचे में देशी शराब के बनाने कि गोपनीय सूचना मिली थी, जिसके आलोक में एंटी लिकर टास्क फोर्स की टीम छापेमारी के दौरान करीब आधा दर्जन प्लास्टिक के डब्बे में जमीन के अंदर छुपा के रखा अर्धनिर्मित शराब बरामद कर विनिस्टिकरण कर दिया गया।

प्रमोद साह ने कहा कि तस्करों ने बरामद इस अर्ध निर्मित शराब को झाड़ी में मिट्टी के अंदर छुपा के रखा था। मौके पर छापेमारी के दौरान मधुसूदनपुर ओपी प्रभारी संतोष कुमार शर्मा, शंभू कुमार के अलावा एंटी लिकर टास्क फोर्स की पूरी टीम मौजूद थे।

Spread the love