नाथनगर : आग लगने से कई जानमाल का हुआ नुकसान

श्यामानंद सिंह, भागलपुर।

भागलपुर: नाथनगर थाना क्षेत्र के भतोरिया पंचायत स्थित गंगा प्रसाद मध्य विद्यालय के समीप देर रात करीब 12 बजकर 30 बजे एक घर में चूल्हा से अचानक आग लग गई।
आग लगने के बाद वासुदेव यादव एवं अशोक यादव का कुस का घर वो घर मे रखा सारा सामान जलकर खाक हो गया और तो और घर में रखे लगभग 25 से 30 हजार रुपया, जानवर में दो बकरी, तीन बाछी, एक गाय बुरी तरह जख्मी हो गया।


आग लगने के बाद धीरे धीरे इसकी जानकारी स्थानीय लोगो को मिली तभी घर वाले और स्थानीय लोगो की मदद से आग पर काबू पाया गया। आग बुझाने के क्रम में वासुदेव यादव एवं अशोक यादव भी जख्मी हो गया।

Spread the love