बाईपास पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक क्षतिग्रस्त, घना कोहरा होने की वजह से हुई हादसा ।

श्यामानंद सिंह, भागलपुर।

भागलपुर: बाईपास टीओपी थाना से महज एक सौ मीटर दूरी पर अज्ञात वाहन की टक्कर से एक ट्रक की अगली हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है| स्थानीय लोगों के मुताबिक कुआसा होने के कारण यह हादसा हुई है हालांकि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गए हैं| दुर्घटना में क्षतिग्रस्त ट्रक झारखंड का बताया जा रहा है जो अकबरनगर की ओर से आ रहा था|वहीं दूसरी अज्ञात वाहन ने उसे टक्कर मार दी ट्रक लोडिंग होने की वजह से चालाक काबू नहीं कर पाई जिससे की हादसा हुई है इधर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है

Spread the love