Budget 2022 Live Updates: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को बजट 2022-23 किया पेश ।
साल 2022 में 80 लाख नए घर बनाए जाएंगे, सरकार करेगी 48,000 करोड़ रुपये का आवंटन
शयामानंद सिह भागलपूर
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने मंगलवार को संसद में आम बजट 2022-23 (Union Budget 2022) पेश कर दिया है| वहीं कोरोना काल में दूसरी बार और लगातार चौथी बार निर्मला सीतारमण बजट पेश कर रही हैं| यह मोदी सरकार के दूसरे कार्यकाल का चौथा बजट है| डिजिटल बजट पेश करने के दौरान वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा कि 2014 के बाद से मोदी सरकार का ज़ोर गरीबों को सशक्त बनाने पर है| उन्होंने कहा कि गरीबों की क्षमता बढ़ाने पर ज़ोर दिया जा रहा है| वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया है कि आगामी तीन वर्षों में बेहतर दक्षता वाली 400 नई पीढ़ी की वंदेभारत ट्रेनें लाई जाएंगी| यही नहीं बजट भाषण के दौरान वित्त मंत्री सीतारमण ने कहा कि अब तकनीक से जुड़े विकास पर सरकार का ध्यान है|

सरकार चुनौती उठाने की मज़बूत स्थिति है | वित्तमंत्री ने कहा कि यह अगले 25 साल की बुनियाद का बजट है| सरकार की योजना है कि आधुनिक बुनियादी ढांचे पर निवेश हो, और इस बजट में आम निवेश को बढ़ावा मिलेगा|वहीं इन सब के बीच बजट के दौरान ही शेयर बाजार में भी अच्छी – खासी तेजी देखी जा रही है| वित्त मंत्री ने बताया कि कोरोना महामारी और उसके पहले से चली आ रही चुनौतियों से प्रभावित आर्थिक गतिविधियों को तेज करने पर सरकार का जोर होगा| वहीं बिहार के भागलपुर में भी व्यापारी और आम लोग बजट पर ध्यान बनाए हुए हैं| बकायदा इसके लिए बड़ी स्क्रीन लगाई गई है|

