भागलपुर के मुजाहिदपुर थाने में सरस्वती पूजा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई आयोजित ।

श्यामानंद सिंह, भागलपुर।

 

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाने में सरस्वती पूजा को लेकर पीस कमेटी की बैठक का आयोजन किया गया। जिसमें समाज के सभी वर्गों के लोगों ने बैठक में हिस्सा लिया। बैठक की अध्यक्षता इंस्पेक्टर सुबोध कुमार ने की। जिसमें सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार ही पूजा करने की बात पर चर्चा की गई। वही इंस्पेक्टर ने बताया कि सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन के अनुसार सार्वजनिक स्थल पर इस बार पूजा करने की अनुमति नहीं दी गई है। गाइडलाइन का उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही की बात उन्होंने कही।

वह इस मसले पर ज्यादातर लोग गाइडलाइन पालन करने की बात कही। वहीं कुछ लोगों का कहना था कि कई सालों से सामाजिक स्तर पर पूजा होती है उस पर छूट मिलनी चाहिए। लेकिन सरकार के द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन कराने की बात इंस्पेक्टर ने कही।

Spread the love