आगजनी में बेघर हुए परिवार से मिले वन पर्यावरण एवं जलवायु मंत्री नीरज सिंह बबलू।
सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

बलुआ थाना क्षेत्र के बिशनपुर घनश्याम वार्ड 11 में शनिवार शाम हुए आगजनी में अलग अलग परिवार का 16 घर जलकर राख हो गया था।वही इस आगजनी में सम्पति सहित जानमाल का काफी क्षति पहुँची थी।वही रविवार को बिहार सरकार के वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री नीरज सिंह बबलु सहित बसंतपुर अंचल के अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मिलकर उनका हाल चाल जाना।वही श्री बबलु सिंह ने सभी पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद का आश्वाशन दिया।वही बसंतपुर नाजिर अशोक कुमार झा ने बताया कि तत्काल अंचल के द्वारा पीड़ित परिवारों तीन हजार रुपये,कंबल,प्लास्टिक और कुछ खाद्य सामग्री दिया गया है।

बताते चले कि इस आगजनी में प्रदीप मुखिया,बालकृष्ण मुखिया,जयकृष्ण मुखिया,रामकृष्ण मुखिया,दयानंद मुखिया,गंगा मुखिया, गुरुदेव मुखिया, शंकर मुखिया,शम्भू मुखिया,मसोमात भिगहनिया देवी,मसोमात सरिता देवी,जीवछलाल मुखिया,गणेश मुखिया,मसोमात सनो देवी,मधुकर मुखिया,संजय मुखिया का आशियाना जलकर राख हो गया।वही आगजनी के बाद सभी पीड़ित परिवार भर ठंड से ठूठरते हुए खुले आसमान के नीचे रात बिताया।

मौके पर श्रीपत पाठक,मनोज रॉय,अश्वनी झा,रामजी मंडल,कृष्णानंद भिंडवार,संतोष झा आदि मौजूद थे।

