नौनिहाल बच्चों के भविष्य से सरकार कर रही है खिलवाड़ -विकास

ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश कुमार सिंह 

अपर मुख्य सचिव शिक्षा विभाग बिहार पटना द्वारा निर्गत आदेश शिक्षकों को शराबी व्यक्तियों एवं शराब कारोबारियों की सूचना देने का आदेश पत्रांक-101 दिनांक 28/1/2022 जारी कर शिक्षकों को जीना मजबूर कर दिया है ! बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष- विकास कुमार ने कहा कि सरकार की मंशा शिक्षकों के प्रति साफ नहीं है, हम नियोजित शिक्षकों को निशाना बनाया जा रहा है, जो शिक्षक नौनिहाल बच्चों के भविष्य की चिंता में लगने की वजाय सरकार के सिस्टम के साथ खड़े होकर शराबी एवं शराब कारोबारियों से लड़ाने का पत्र निकाल कर हमें अपमानित करने का सीधा रास्ता निकाला गया है! हम राघोपुर प्रखंड के तमाम शिक्षकों की ओर से ऐसे फरमान का घोर निंदा करते हैं ! साथ ही इसे सरकार से अविलंब वापस लेने का आग्रह करते हैं ! आज सरकार को उनके तूगलकी फरमान की प्रति जला कर समय रहते सचेत होने का मौका दिया जा रहा है, फिर नहीं मानी तो उग्र आंदोलन किया जाएगा!
संघ के जिला उपाध्यक्ष- रामसेवक यादव ने कहा कि सरकार बौखला गई है, इसे शिक्षकों के साथ शौतेला वयवहार नहीं करनी चाहिए, यदि शिक्षकों को यही काम सौपा गया तो अधीकारी लेवल में लाकर प्रशासन के साथ लगाया जाता!


ये शिक्षकों के साथ मजाक बर्दास्त नही !

अपर मुख्य सचिव पटना के शराबी पत्र दहन कार्यक्रम में शामिल संघ के- उमेश जी, चन्द्र किशोर जी, मनोज जी, संतोष, दिलीप, ललित, पवन, दिनेश, प्रवीण, जग्रनाथ, रूद्ररेशर, सैकड़ो शिक्षकों ने अपनी बात रखते हुए सरकार से ऐसे फरमान वापस ले नहीं तो उग्र आंदोलन की चैतावनी दिया

Spread the love