बिहार : बिहार विधान परिषद के 24 सीटों पर होंगे चुनाव , बीजेपी जेडीयू में हुआ सीट का बंटवारा।
बिहार, पटना
बिहार विधान परिषद की 24 सीटों पर चुनाव होने हैं। चुनाव की घोषणा से पहले जेडीयू-बीजेपी के बीच सीटों का बंटवारा हो गया है। दोनों दल के नेताओं ने संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस कर इसका ऐलान किया। संयुक्त प्रेस कांफ्रेंस में बिहार बीजेपी प्रभारी भूपेन्द्र यादव,संजय जायसवाल,तारकिशोर प्रसाद व जेडीयू की तरफ से शिक्षा मंत्री विजय चौधरी शामिल हुए और सीटों के बंटवारे का ऐलान किया ।। इसके पहले भूपेन्द्र यादव ने सीएम नीतीश से मुलाकात की जहां सीटों पर समझौते पर अंतिम मुहर लगी। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद सीट बंटवारे का ऐलान किया गया है
जेडीयू के वरिष्ठ नेता विजय चौधरी ने कहा कि बीजेपी 13 सीटों पर लड़ना चाहती थी। हमलोग 12 सीटों पर लड़ना चाहते थे। इस पर लगातार बातचीत होते रही। लेकिन बीजेपी ने एक सीट पर लोजपा को एडजस्ट किया है। 12 पर भाजपा,11 पर जेडीयू व एक सीट पर पारस गुट की लोजपा चुनाव लड़ेगी। यह आपसी समझदारी व मजबूत फैसला है। अब आज से कयासों पर विराम लगेगा।

