प्रतापगंज: कोहरे के कारण बारी बारी से टकराये चार गाड़ी, दो घायल।
डेस्क रिपोर्ट
प्रतापगंज/सुपौल: घने कोहरे के कारण एन एच57 के प्रखंड के गढ़िया गांव के पास एक खड़ी ट्रक में सिल्लीगुड़ी से आरही पिकअप ने टक्कड़ मार दी , टक्कड़ इतनी जबरदस्त थी कि पिकअप का अगला हिस्सा पूरा तरह से टूट कर चिपक गया । जिससे पिकअप का ड्राइवर और खलासी को गंभीर चोट आई । घायल दोनों लोगो को ग्रामीणों ने इलाज के लिए पीएचसी पहूंचाया। घटना की जानकारी भी ग्रामीणों ने फोन से थाना को दी। सूचना पाते हीं सहायक अवर निरीक्षक नागेन्द्र प्रसाद सिंह पुलिसबल के साथ घटना पर पहूंचकर स्थिति का जायजा लिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार की सुबह घना कोहरा लगा हुआ था। गढ़िया गांव के पास एन एच सड़क का कालीकरण का काम चलने से सड़क को आवाजाही के लिए एन एच आई द्वारा वनवे किये हुए है। वही लोगो ने बताया कि सुबह के करीब 5 बजे दो ट्रक की भी आपस मे भिड़ंत हुई जिसमें दो ट्रक सड़क पर घने कुहासे के कारण भीजीविलीटी कम होने से आमने सामने टक्करा गये। जिससे एक ट्रक सड़क से नीचे उतर गया। लेकिन इस घटना में दोनों ट्रकों के चालक खलासी बाल बाल बच गये।

वहीं दुसरी घटना भी कुहासे के कारण हुई। गढ़िया गांव के निकट हीं पेट्रोल पम्प के सामने सड़क पर खडे कंटेनर से पीछे से तेज गति से आ रहा पिकअप वेन टक्करा गया । टक्कर इतनी तेज थी कि पिकअप वेन का अगला भाग चकनाचूर हो गया। तेज आवाज सून आस पास के ग्रामीण घटनास्थल पर पहूंचकर कड़ी मशक्कत कर पिकअप के केविन में फंसे ड्राइवर और खलासी को बाहर निकाल इलाज के लिए पीएचसी पहूंचाया। ड्राइवर सुबोध पाण्डेय जो हल्दीबाड़ी सिल्लीगुडी बंगाल का रहने वाला है , उसने बताया कि वह शुक्रवार की रात पिकअप पर मिरचाई लोड़ कर मधूबनी जिला के खुटौना बाजार जा रहा था। पीएचसी में डाक्टर ने दोनों का प्राथमिक इलाज किया गया।

डाक्टर को ड्राइवर के दाहिने हाथ में फ्रेकचर होने की आशंका है। जबकि खलासी अभिजीत कुमार को माथा में गंभीर चोट आई है। थानाध्यक्ष प्रभाकर भारती ने बताया कि गंभीर रूप से घायल दोनों को डाक्टर ने सुपौल रेफर कर दिया है। हालांकि ड्राइवर के बताये अनुसार घटना की जानकारी सिल्लीगुड़ी रहने वाले उनके परिजनों को भी दे दी गई है।

