सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

मतदान के दौरान पुलिस बल के साथ मारपीट व पथराव की घटना में संलिप्त एक व्यक्ति गिरफ्तार, भेजा जेल।

छातापुर : बलुआ थाना क्षेत्र के बसंतपुर प्रखंड स्थित कमलपुर में मतदान के दौरान स्थानीय लोगों के द्वारा पथराव व मारपीट के एक आरोपी को बलुआ पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। बताया जा रहा है कि इसको लेकर पूर्व से ही वीरपुर बलुआ थाना कांड संख्या 336/21 दर्ज की गई थी।जिसके आधार पर पुलिस ने इस कांड के नामजद प्राथिमिकी अभियुक्त मो सलाउद्दीन को पुलिस ने गुरुवार को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार अभियुक्त थाना क्षेत्र के कमलपुर वार्ड 08 निवासी बताया जा रहा है। इधर, मामले को लेकर जानकारी देते हुए थानाध्यक्ष मनोज प्रसाद सिंह ने बताया कि विगत 24 अक्टूबर को बसंतपुर प्रखंड में पंचायत चुनाव के दौरान कमलपुर बूथ संख्या 79 पर वहां के स्थानीय लोगों के द्वारा पुलिस बल पर पथराव व मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। उन्होंने बताया कि इस घटना को लेकर 20 नामजद तथा 60 अज्ञात व्यक्तियों पर बलुआ थाना में प्राथिमिकी दर्ज की गई थी। उसी के आधार पर इस कांड में संलिप्त नामजद अभियुक्त कमलपुर वार्ड 08 निवासी मोहम्मद सलाउद्दीन को उनके घर से गुरुवार को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में सुपौल जेल भेज दिया गया है। जबकि अन्य शेष अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही हैं।

Spread the love