सुपौल: राघोपुर में विभिन्न जगहों पर दिखा बिहार बंद का असर ।

ब्रजेश कुमार के साथ सुरेश कुमार सिंह

राघोपुर : प्रखंड क्षेत्र में विभिन्न जगहों पर शुक्रवार को बिहार बंद का असर देखने को मिला। इस दौरान सिमराही बाजार के एनएच 57 पर सुबह करीब 11 बजे जाप कार्यकर्ताओं ने आधे घंटे तक सड़क मार्ग को जाम रखा। वहीं सरकार के खिलाफ जमकर अपना आक्रोश जाहिर किया।


जाप प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वरी सिंह यादव ने बताया कि आरआरबी और एनटीपीसी के छात्र छात्राओं को न्याय दिलाने के लिए जाप सुप्रीमों के निर्देश पर सभी कार्यकर्ता और पदाधिकारी छात्रों के समर्थन में सड़क पर उतरे हैं।
कहा कि डबल इंजन की सरकार युवाओं को रोजगार देने में असफल रही है। जिस कारण दिनोंदिन बेरोजगारी बढ़ती जा रही है। सरकार के खिलाफ आवाज उठाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज होना शर्मनाक है। जाप इसकी निंदा करता है।


मौके पर जाप प्रखंड अध्यक्ष विजेन्द्र प्रसाद यादव, सैफ खान, अनमोल कुमार, रूपेश कुमार,चंदन गुप्ता, मो नैयर आलम,विक्रम मेहता, आशीष शाह सहित कई अन्य मौजूद थे।
इधर, गणपतगंज बाजार में भी विभिन्न दलों के छात्र नेता सड़क पर उतरे और सरकार के खिलाफ अपना आक्रोश जाहिर किया।
मौके पर जय कृष्ण यादव, आशीष बाबू कल्याण सहित कई अन्य मौजूद थे।

Spread the love