प्रतापगंज: यौन शोषण के बाद अपहरण हुए पीड़िता से मिलने पहुंचे जन अधिकार पार्टी के शिष्टमंडल

सुपौल डेस्क

जन अधिकार पार्टी (लो0) के शिष्टमंडल प्रतापगंज प्रखंड के मछहा में अपहरण किये गए लड़की और उनके परिजन से मिलने पहुंचे । पिड़ता के घर पहुंच कर पिड़ता के परिवार को हर संभव न्याय का भरोसा दिलाया । वहीं पार्टी के वरीय कार्यकर्ता एवं जिला कार्यकारिणी अध्यक्ष उमेश प्रसाद यादव ने कहा कि पुलिस को इस पर जल्द से जल्द कार्यवाही करने चहिये साथ ही लड़के और उनके परिजन को जल्द ही पकडा जाय ।


मौके पर किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष हरिहर प्रसाद यादव, युवा परिषद प्रदेश महासचिव मिन्नतुल्लाह खान प्रतापगंज प्रखंड अध्यक्ष प्रदीप बसेदार (डड्डू जी ) छात्र प्रखंड अध्यक्ष सरोज कुमार पंडित, राघोपुर प्रखंड अध्यक्ष विजेंद्र यादव ,सुपौल जिला प्रवक्ता कामेश्वर प्रसाद यादव, सोशल मीडिया प्रदेश प्रभारी शेफ खान, अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ प्रखंड अध्यक्ष जफीरुल होदा उर्फ राजू, सूरत लाल यादव, सत्येंद्र यादव, इंदल कुमार यादव, मोहम्मद सुजात, बलराम शर्मा, अक्षय कुमार, मुन्ना खान, शैलेश कुमार आदि मौजूद थे ।

Spread the love