जीतू इलेवन बीरपुर ने बसमतिया टीम को हराकर फायनल कप पर जताया कब्जा, सुपर ओवर के दौरान 1 रन से जीती बीरपुर।।
दिवाकर कुमार /अररिया

अररिया के नरपतगंज प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत मिडिल स्कूल बसमतिया के खेल मैदान में 16 जनवरी से खेले जा रहे नॉकआउट टूर्नामेंट के फायनल मुकाबले में रविवार के दिन बीरपुर की टीम जीतू इलेवन ने बसमतिया टीम को रोमांचक सुपर ओवर में 1 रन से हराकर टूर्नामेंट का कप अपने नाम करने के साथ संपन्न किया।
निर्धारित 20 ओवर में बसमतिया टीम का कुल 246 रन के स्कोर, बीरपुर ने मुकाबले को ड्रॉ किया।।
टूर्नामेंट के फाइनल मुकाबले में बसमतिया ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया और बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में अच्छी प्रदर्शन करते हुए कुल दो सौ छियालीस रन का स्कोर खड़ा किया। जिसमें बल्लेबाज अंशु एवं फिरदौश ने एक अच्छी पारी खेलते हुए बसमतिया टीम को कुल 246 रन के स्कोर पर पहुंचाया।
वहीं दूसरी ओर जहां जीतू इलेवन बीरपुर की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए कुल 246 रन बनाकर मुकाबले को ड्रॉ तक पहुंचाया।
सुपर ओवर के दौरान बीरपुर की टीम 1 रन से मुकाबले को जीत,कप पर किया कब्जा।।

इसके उपरांत निर्णायक द्वारा लिए गए सुपर ओवर के निर्णय में बीरपुर की टीम 1 रन से इस महामुकाबले में विजय प्राप्त की। सुपर ओवर में पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 1 ओवर में बीरपुर ने कुल 16 रन बनाया, वहीं इस लक्ष्य का पीछा करते हुए बसमतिया की टीम ने कुल एक ओवर में 2 विकेट खोकर 15 रन ही बना पाई। और इसतरह बसमतिया को हार का सामना करना पड़ा।
सुपर ओवर से पहले बीरपुर टीम के तरफ से सबसे मजबूत और एक सधी हुई पारी बल्लेबाज राहुल स्टार ने खेला इन्होंने कुल 126 रन की शानदार पारी खेलकर टीम को मजबूत बनाया। राहुल स्टार के साथ एक मजबूत साझेदारी बल्लेबाज मेहताब ने अपने स्तर से 50 रन का योगदान देकर निभाया। दोनों के मजबूत पारी से यह मुकाबला बीरपुर ड्रा कराने में सफल रही।
वहीं जीतू इलेवन के तरफ से गेंदबाजी करते हुए शशांक झा ने अपने स्पेल के तीन ओवर करते हुए 2 विकेट लेने का काम किया। वहीं आमोद ने बहुत धारदार गेंदबाजी करते हुए कुल 3 विकेट लेने का काम किया। इस फायनल मुकाबले में मैन ऑफ द मैच राहुल स्टार को घोषित किया गया।

जीतू इलेवन के टीम द्वारा बताया गया कि आयोजकों द्वारा घोषणा के अनुरूप पुरस्कार राशि किसी कारणवश बाद में देने की बात कही गई है। कुल मिलाकर यह टूर्नामेंट का फायनल एक रोमांचक महामुकाबला रहा जहां सुपर ओवर का खेल में बीरपुर की टीम जीतू इलेवन जितने में सफल रही। यहां के दर्शकों के अनुसार इस टूर्नामेंट में पहली बार सुपर ओवर का खेल देखने को मिला।
मैच में निर्णायक के तौर पर दोनों अनुभवी निर्णायक क्रमशः संजय साह एवं प्रियेश झा ने मुख्य भूमिका निभाई।

वहीं आयोजन को सफल बनाने में मुख्य आयोजक परवेज आलम राजू, संजय कुमार, उमर के साथ कार्यकर्ता सौहेल, अमजद, वकील, सद्दाब एवं फैसल ने मुख्य भूमिका निभाई। आयोजकों द्वारा विजेता टीम एवं उपविजेता टीम को एक शानदार चमचमाती कप मुख्य अतिथि सह समाजसेवी जयशंकर आजाद द्वारा प्रदान किया गया।

