सोनू आलम ,भीमपुर,सुपौल

बीईओ ने किया विद्यालय का औचक निरक्षण,दिए दिशा निर्देश।
छातापुर प्रखंड क्षेत्र के मधुबनी पंचायत स्थित मध्य विद्यालय पूर्वोत्तर का गुरुवार को प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी नंद किशोर सिंह ने औचक निरक्षण किया। इस निरक्षण के दौरान बीईओ विद्यालय के विधि व्यवस्था सहित छात्रों की उपस्थिति का भी जायजा लिया। निरक्षण के दौरान बीईओ ने पिछले दिनों हुए कुछ विवाद को लेकर विद्यालय के शिक्षक एवं शिक्षकाओं के साथ बैठकर जरूरी बातचीत किया। इस बातचीत के दौरान शिक्षिका नीलू कुमारी के खिलाफ कुछ छात्र के द्वारा शिकायत करने बाद जमकर फटकार लगाया। उन्होंने शिक्षिका नीलू कुमार को बच्चों के पठान पाठन पर ज्यादा ध्यान देने को कहा।

साथ ही आपसी विवाद से भी दूर रहने की सलाह दिया। उन्होंने आगे से किसी प्रकार की शिकायत मिलने पर उनके विरुद्ध कार्रवाई करने की बात कही। साथ ही उन्होंने कहा कि क्षेत्र के अधिकांश विद्यालयों में बैंच डेस्क का अभाव है। जिसके बारे में विभाग को लिखा गया है। कहा कि जल्द ही इस कमी को दूर करने की कोशिश की जाएगी। उन्होंने विद्यालय में उपस्थित सभी शिक्षकों को समय पर विद्यालय आने पठन पाठन के कार्य को समय पर सुचारू ढंग से चलाने के लिए भी कई आवश्यक निर्देश दिए। मौके पर बीईओ श्री सिंह ने कहा कि शिकायत मिलने पर विद्यालय का औचक निरक्षण किया गया है। कहा कि विद्यालय के विधि व्यवस्था के सुधार में शिक्षक शिक्षकाएं की अहम भूमिका होती है। जिसे बनाना उसकी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि विद्यालय के बहुत से विधि व्यवस्था में सुधार हुआ है,लेकिन और भी सुधार होना बांकी है। उन्होंने बताया कि विद्यालय संसाधन के अभाव से भी जुंझ रहा है। जिसको लेकर शिक्षा विभाग को पत्र लिखकर उन कमियों से अवगत कराया जाएगा। वहीं विद्यालय के प्रभार को लेकर उन्होंने कहा कि स्नातक ग्रेड के शिक्षकों के द्वारा विद्यालय का प्रभार नहीं लेने के बाद फिलहाल विद्यालय के प्रभार के रूप में झमेली शर्मा ही बने रहेंगे। जबकि विद्यालय के वित्तीय प्रभार मोहन कृष्ण के पास ही रहेगा। इधर, विद्यालय के प्रधानाध्यापक झमेली शर्मा ने बताया कि बीईओ के द्वारा विद्यालय का औचक निरक्षण किया गया है। इस दौरान उनके द्वारा कुछ आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए है।जिस पर अमल किया जाएगा। उन्होंने कहा कि विद्यालय में पठन पाठन कार्य स:समय सुचारू ढंग से चलाया जा रहा है। जल्द ही बीईओ के दिशा निर्देश को अमल करते हुए और सुधार किया जाएगा।

