
सुपौल: पछुआ हवा ने बढाई कपकपी, जगह जगह लोगो ने जलाई अलाव।
आशीष वर्मा , व्यूरो सुपौल
एक बार फिर पछुआ हवा ने ठंड और कपकपी बढ़ा दी है। सर्द हवा के कारण मंगलवार को न्यूनतम तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट आई जिससे लोगों को परेशानी झेलनी पड़ी।
पूर्णिया मौसम केंद्र द्वारा शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री सेल्सियस तथा अधिकतम तापमान 21.2 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम केंद्र से मिली जानकारी अनुसार अभी तापमान में गिरावट का दौर जारी रहेगा। शनिवार को तापमान में थोड़ी और गिरावट होने की संभावना जताई गई थी जिसके बाद से लगातार तापमान में गिरावट हुई है । इस दौरान सुबह और शाम में कुहासा का असर भी बना रहेगा।
शु्क्रवार को मकर संक्रांति का त्योहार होने के कारण लोग सुबह से पर्व की तैयारी शुरू कर दी थी। हालांकि सुबह में कुहासा छाया हुआ था बावजूद लोग साफ-सफाई और स्नान आदि कार्य में जुट गए। और दिनों की अपेक्षा शुक्रवार को सूरज थोड़ा पहले निकला जिससे ठंड का असर थोड़ा कम हुआ तथा लोग अपन कार्य निपटाने में लग गए। लेकिन सूरज की यह चमक अधिक देर तक नहीं रह सकी और बादलों से उसकी लुका छिपी शुरू हो गई। साथ ही सर्द हवाओं ने भी धूप का असर कम करना शुरू कर दिया। दो दिन बाद सोमवार को 2 बजे के बाद सूरज बादलों के आगोश में आ गया तथा मौसम सर्द हो गया। शाम होते-होते हवा की गति बढ़ गई तथा कनकनी बढ़ने लगी। जो लोग घरों से बाहर निकले थे उन्हें जल्द घर की ओर लौटना पड़ा। रात में धरती से ताप का विकिरण बढ़ जाता है जिससे सुबह मौसम अधिक सर्द हो जाता है। लेकिन लगातार चल रही पछुआ हवा से अभी तापमान और नीचे जाने की संभावना है। मौसम विभाग ने लोगों से बढ़ रही ठंड के मद्देनजर सतर्क रहने की अपील की है।