सोनू आलम ,भीमपुर, सुपौल

भीमपुर थाना में 168 लीटर देशी शराब का किया गया विनष्टीकरण।
जिला प्रशासन के निर्देश पर भीमपुर थाना परिसर में सोमवार को थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में जब्त 168 लीटर 200 मिली नेपाली दिलवाले एवं देशी शराब का विनष्टीकरण किया गया। जब्त शराब का विनष्टीकरण सीओ उपेंद्र सिंह व मद्य निषेद इंस्पेक्टर संजय कुमार सिंह की मौजूदगी में किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि थाना क्षेत्र के विभिन्न कांडों में जब्त कुल 168 लीटर 200 मिली देशी व नेपाली दिलवाले शराब का थाना परिसर में विनष्टीकरण किया गया। वहीं उन्होंने बताया कि पुलिस लगातार छापेमारी भी कर रही है। साथ ही थानाध्यक्ष ने बताया कि राज्य में लागू मद्य निषेध उत्पाद अधिनियम के तहत अवैध रूप से शराब में संलिप्त लोगों के विरुद्ध लगातार छापेमारी की जा रही है। कहा कि शराब और इसके कारोबार को लेकर प्रशासन सख्त है। शराब को लेकर क्षेत्र में लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि शराब के धंधे को किसी भी सूरत में पनपने नहीं दिया जाएगा।

