पटना: बिहार के उपमुख्यमंत्री के बाद अब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हुए कोरोना संक्रमित , केंद्र में राजनाथ सिंह भी हुए संक्रमित।
पटना : बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी 5 जनवरी को कोरोना संक्रमित पाए गए थे.इसके बाद आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है

देश में कोरोना के मामले बढ़ने के साथ ही इस वायरस की चपेट में आने वाले राजनेताओं की संख्या में भी बढ़ोतरी हो रही है. मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) की ओर से जारी ट्वीट में यह जानकारी दी गई है की बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कोरोना टेस्ट रिपोर्ट पोजेटिव आई है । बता दे कि बिहार के दोनों उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद और रेणु देवी 5 जनवरी को कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे. इनके अलावा राज्य के दो मंत्री सुनील कुमार और अशोक चौधरी को भी कोविड हुआ है.

उधर, केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भी कोरोना से संक्रमित हो गए हैं. राजनाथ ने सोमवार को एक ट्वीट में लिखा, ‘मुझे आज कोरोना संक्रमित पाया गया है हालांकि लक्षण बेहद हल्के हैं. मैं इस समय होम क्वारंटाइन हूं. गौरतलब है कि हाल में कई राजनेता कोविड पॉजिटिव हुए हैं, इसमें दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल, तमिलनाडु से बीजेपी नेता खुशबू सुंदर, बीजेपी सांसद मनोज तिवारी, एनसीपी सांसद सुप्रिया सुले, केंद्रीय मंत्री महेन्द्र नाथ पाण्डेय और कांग्रेस नेता रणदीप सुरजेवाला व दीपेंद्र हुड्डा शामिल हैं.

