छातापुर: नवपदस्थापित डीएम ने छातापुर प्रखंड कार्यलय की निरीक्षण किया

राजकुमार झा/छातापुर

छातापुर: नवपदस्थापित जिला पदाधिकारी कौशल कुमार शनिवार को छातापुर प्रखंड सह अंचल कार्यालय पहुंचकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान डीएम ने बीडीओ वेश्म मे बैठकर पदाधिकारीयों  रूबरू होते हुए विभागीय कामकाज की समीक्षा की। और छातापुर प्रखंड का अवलोकन किया गया। लगभग आधे घंटे तक चले समीक्षा मे त्रिवेणीगंज अनुमंडल पदाधिकारी एस जेड हसन, बीडीओ रीतेष कुमार सिंह, सीओ उपेंद्र कुमार सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद थे। बीडीओ श्री सिंह से प्रखंड क्षेत्र थाना और ओपी जानकारी लिया। तथा प्रखंड मुख्यालय से जोड़ने वाली पंचायत स्तरीय सड़क के बारे में भी जानकारी प्राप्त किया।


वेश्म से बाहर निकले डीएम से जब पत्रकारों ने जानकारी लेने की कोशिश की तो उन्होने बस इतना कहा कि विभागीय कामकाज की समीक्षा पुरी होने के बाद ही कुछ बताया जा सकता है, हालांकि उन्होने मौके पर मौजूद मिडिया कर्मी सहित अन्य लोगों से कोविड 19 प्रोटोकाॅल का पालन करने की सलाहियत दी। मौके पर मनरेगा पीओ कौशल राय, बीपीआरओ माघवेंद्र कुमार, सीडीपीओ कुमारी कोमा, बीएचएम नौमान अहमद के अलावे प्रखंड सह अंचल कार्यालय के कर्मी मौजूद थे।

Spread the love