छातापुर: वरिष्ठ पत्रकार के 100 वर्ष बृद्ध पिता की हुई मृत्यु , शोक ।
राजकुमार झा , छातापुर, सुपौल
छातापुर: मुख्यालय बाजार निवासी वरिष्ठ पत्रकार निर्मल कुमार सुशील के बयोवृद्ध पिता चंद्रदेव प्रसाद भगत का शुक्रवार पूर्वाहन निधन हो गया, वे करीब सौ वर्ष के थे और स्वास्थ्य लाभ के कारण लंबे समय से आराम मे चल रहे थे, करीब 11 बजे अंतिम श्वांस लेने के बाद परिजनों मे शोक की लहर दौर गई, निधन की खबर फैलते ही दिवंगत श्री भगत के घर अंतिम दर्शन हेतू लोगों का तांता लगा रहा, शोकाकूल परिजनों के अनुसार दिवंगत के पार्थिव शरीर का दाह-संस्कार शनिवार की सुबह शांति नर्सिंग होम कैंपस मे किया जाएगा, लोगों की माने तो स्व श्री भगत मुख्यालय बाजार मे सबसे बयोवृद्ध व्यक्ति थे और आजादी की लड़ाई मे भी उनका योगदान रहा है, हालांकि तब के समय शासन प्रशासन की उदासिनता के कारण उन्हे स्वतंत्रता सेनानी का दर्जा नहीं मिल सका और उनका सपना अधूरा ही रह गया, मृदुभाषी और सहर्ष स्वभाव के व्यक्तित्व वाले श्री भगत के निधन से मुख्यालय वासियों ने एक बुजूर्ग को खो दिया, वे अपने पीछे दो पुत्र व दो पुत्रियों का भरा पुरा परिवार छोड गये हैं, शोकाकूल परिजन मे पुत्रद्वय पत्रकार निर्मल कुमार सुशील व पत्रकार संजय कुमार भगत, पौत्र संतोष कुमार भगत, सोनू कुमार भगत, अक्षय कुमार शामिल हैं

