राजकुमार झा,छातापुर

 

छातापुर: पंचायत के विकास के लिए हुई बैठक।

प्रखण्ड क्षेत्र के रामपुर पंचायत स्थित पंचायत सरकार भवन में मुखिया कुलसुम की अध्यक्षता में एक आम सभा का आयोजन किया गया। आयोजित आमसभा सरकार के निर्देशानुसार GPDP के तहत किया गया।

बैठक में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधि सहित सैकड़ों की संख्या में लोग शामिल हुए। वही इस दौरान पूर्वमुखिया सह मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद हासिम ने उपस्थित लोगों के बीच GPDP कार्यक्रम के बारे में विस्तृत जानकारी दिया।वही प्रधानमंत्री आवास का भी चयनित लाभुकों के बीच सूची का अनुमोदन किया। वही सार्वजनिक तौर पर उन्होंने कहा कि पंचायत में विकास के लिए बिचौलियों की जरुरत नहीं है ।

अगर कोई लोग किसी से कोई काम के एवज में पैसा का डिमांड करेगा तो उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। वही मोके पर कार्यपालिक सहायक कुंदन कुमार ,ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक नितिन कुमार, पंचायत रोजगार सेवक प्रदीप कुमार, ग्रामीण आवास सहायक गुंजन कुमारी,किसान सलाहकार विकास कुमार, स्वक्षताग्राही रजनीकांत रवि ,उप मुखिया संजय कुमार, आशा कर्मी प्रीति झा,सेविका नज़मा खातून सहित सैकड़ों लोग ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love