सोनू आलम , भीमपुर, सुपौल

भीमपुर: दो बाइक की आमने सामने की टक्कर में दो जख्मी।

भीमपुर थाना क्षेत्र के जीवछपुर पंचायत स्थित मिल चौक के समीप बुधवार को दो बाइक के आमने सामने की टक्कर में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए। वहीं इस दुर्घटना में दोनों बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए। लिहाजा घटना के बाद स्थानीय लोगों ने घटनास्थल पर पहुंचकर इसकी सूचना पुलिस को दिया।

जिसके बाद पुलिस ने आसपास के लोगों के सहयोग से दोनों जख्मियों को नरपतगंज पीएचसी भर्ती कराया। घटना घने कोहरे के कारण घटी है। जानकारी के अनुसार बुधवार की सुबह भीमपुर चापिन निवासी मुकेश कुमार राय किसी कार्य हेतु जीवछपुर बाजार जा रहे थे। उसी क्रम में जीवछपुर दिशा से दूसरे बाइक चालक संजय कुमार आ रहे थे। जो राघोपुर थाना क्षेत्र के गनपतगंज का निवासी बताया जा रहा है।

इसी बीच घने कोहरे के कारण दोनों एक दूसरे को देख नहीं सके और दोनों बाइक में जोरदार टक्कर हो गई। जिस घटना में दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए। इधर, घटना के बाद दोनों क्षतिग्रस्त बाइक को पुलिस कब्जे में कर आगे कार्रवाई कर रही है। इस बाबत भीमपुर थानाध्यक्ष सुबोध यादव ने बताया कि अहले सुबह दो बाइक की टक्कर हुई थी। जिसमें दोनों बाइक चालक जख्मी हो गए। जिसे पुलिस ने हॉस्पिटल भेज दिया है। जहां दोनों की स्थिति बेहतर बताई जा रही है।

Spread the love