अनंत चतुर्दशी पर मंदिरों में उमड़ी भीड़ ।

आशीष वर्मा, सुपौल

प्रतापगंज (सुपौल)। प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न मंदिरों व शिवालयों में शुक्रवार को अनंत चतुर्दशी का पर्व श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया।

बाजार स्थित बजरंगबली मंदिर परिसर में सुबह से ही पूजा-अर्चना के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी। पंडित बलराम जी ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ विधि-विधान से पूजा कर भगवान विष्णु के अनंत स्वरूप की आराधना कराई।

धार्मिक मान्यता के अनुसार अनंत चतुर्दशी के दिन व्रत रखकर भगवान अनंत की पूजा करने से सुख-समृद्धि प्राप्त होती है और पापों से मुक्ति मिलती है। इस अवसर पर मंदिर के जजमान अवधेश भगत ने भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

पूजा के दौरान लोगो ने 14 गांठ वाला अनंत सूत्र धारण किया, जिसे 14 लोकों का प्रतीक माना जाता है। मंदिर परिसर में दिनभर श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा।

Spread the love