हाईवे पर छीनतई करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, जेल
आहिश वर्मा , सुपौलप्रतापगंज
थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम एन एच 27 पर बांस चौक के पास मोबाईल छीन कर भागे तीन युवकों को पुलिस ने वैज्ञानिक अनुशंधान के जरीय धरदबोचा। थानाध्यक्ष रौशन कुमार ने बताया कि गढिया वार्ड 14 निवासी विधानद यादव के पुत्र संजीव कुमार यादव (35) से थाना क्षेत्र के बांस चौक के पास शुक्रवार को दिन के तीन बजे एन एच 27 पर तीन अज्ञात युवक मोबाईल छीन कर फरार हो गये थे। जिसकी लिखित सूचना संजीव ने थाना को दी थी। थानाध्यक्ष ने बताया कि त्वरित कारवाई करते हुए कांड के उदभेदन के लिए तकनीकी साक्ष्य एंव वैज्ञानिक अनुशंधान तथा सूत्रों के अनुसार घटना में शामिल तीनों युवको को पकडा गया। उन्होंने बताया कि पकडे गये युवकों के पास से तीन मोबाईल तथा एक घटना में प्रयुक्त बाईक नम्बर बी आर 50 एके 6847 भी बरामद की गई है। उन्होंने बताया कि पाँश मशीन से सत्यापन किये जाने पर बरामद बाईक का मालिक भीमपुर थाना निवासी रविंद्र पासवान पाया गया है। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार सूरज कुमार उर्फ राजा पासवान, अभय कुमार एंव गुड्डू कुमार तीनों भीमपुर थाना क्षेत्र के वार्ड 10 और 11 के रहने वाले हैं। गिरफ्तार तीनों आरोपियों ने घटना में अपनी संलिप्तता भी स्वीकर कर ली है। थानाध्यक्ष के अनुसार गिरफ्तार तीनों अपराधियों के विरुद्ध थाना कांड संख्या 216/26 में मामला दर्ज कर उन्हें जेल भेज दिया गया है।

