प्रतापगंज: प्रखंड कार्यालय परिसर के हृदयस्थली कहे जाने वाले पुराने पोखर की साफ-सफाई के बाद अब यहां मत्स्य पालन शुरू किया जाएगा। रविवार को पोखर में विभिन्न प्रजातियों की मछलियों का जीरा डालकर मत्स्य पालन की विधिवत शुरुआत की गई।
उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार की अगुवाई में एसडीएम विनय कुमार, विधायक प्रतिनिधि सिकंदर सरदार, पूर्व विधायक लखन ठाकुर, पूर्व प्रमुख रमेश प्रसाद यादव, भूपनारायण यादव, जदयू जिला अध्यक्ष कमाल खान, बीडीओ अमरेश कुमार मिश्रा, सीओ विकास एवं जिला मत्स्य पदाधिकारी संजय कुमार ने संयुक्त रूप से पोखर में मछली का जीरा डाला।
इस अवसर पर उप विकास आयुक्त इंद्रवीर कुमार ने कहा कि प्रखंड मुख्यालय स्थित यह पोखर काफी पुराना और महत्वपूर्ण है। इसकी साफ-सफाई के बाद मत्स्य पालन शुरू होने से पोखर की सुरक्षा और देखरेख बेहतर होगी। साथ ही मत्स्य पालन से राजस्व की प्राप्ति होगी, जिससे पोखर को साफ-सुथरा रखने में भी मदद मिलेगी।
एसडीएम विनय कुमार ने कहा कि प्रखंड कार्यालय परिसर में स्थित इस बड़े आयताकार पोखर की लंबे समय से साफ-सफाई आवश्यक थी। पोखर की सफाई होने से प्रखंड परिसर की सुंदरता बढ़ेगी। वहीं, मत्स्य पालन से होने वाली आय का उपयोग पोखर के रखरखाव एवं साफ-सफाई में किया जा सकेगा।
उन्होंने कहा कि सरकारी परिसरों में उपलब्ध संसाधनों का बेहतर उपयोग कर उन्हें उपयोगी बनाने की दिशा में यह सकारात्मक पहल है। इससे जहां पोखर का संरक्षण होगा, वहीं परिसर की सुंदरता भी बनी रहेगी।
कार्यक्रम के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोग मौजूद रहे।
पुराने पोखर में अब होगा मत्स्य पालन, मछली का जीरा डालकर की गई शुरुआत।
आशीष वर्मा, सुपौल/प्रतापगंज