भाजपा के पहले मुख्यमंत्री बनने की खुशी में सिमराही मे भव्य उत्साह,कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह।

विकास आनंद , सिमराही नगर पंचायत, सुपौल

सिमराही : बिहार सरकार मे पहली बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री बनने की खुशी में सिमराही भाजपा के कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य उत्सव का आयोजन किया गया। इस ऐतिहासिक अवसर पर पूरे क्षेत्र में हर्ष और उल्लास का माहौल देखने को मिला। कार्यक्रम की शुरुआत भाजपा नेता व मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के करीबी कार्यकर्ता अरुण कुशवाहा के नेतृत्व में एवं भाजपा जिला युवा उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत के मार्गदर्शन में श्री राधा कृष्ण ठाकुर वाड़ी परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुई। यहां भगवान को लड्डू का भोग अर्पित कर राज्य की सुख-समृद्धि एवं जनकल्याण की कामना की गई। इस दौरान उपस्थित कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को बधाई दी और इस उपलब्धि को पार्टी के लिए गौरवपूर्ण क्षण बताया।


इसके पश्चात सभी कार्यकर्ताओं ने जश्न मनाया। कार्यकर्ताओं ने बम-पटाखे फोड़कर और जयकारे लगाकर अपनी खुशी का इजहार किया। पूरा वातावरण ‘भारत माता की जय’ एवं ‘भाजपा जिंदाबाद’ जैसे नारों से गूंज उठा।
कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं के बीच मिठाइयों का वितरण भी किया गया। इस अवसर पर सिमराही भाजपा नगर अध्यक्ष उमेश गुप्ता,कुन्दन विवेक,प्रशांत आयुष वर्मा,स्मृति कुमारी, देवादित्या सेन,राधे श्याम भगत, जयशंकर चौधरी,वार्ड पार्षद गणेश कुमार मंगलम, रिंकु भगत,जीवनदीप गुप्ता, गुड्डू कुमार, साहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे,
इस बीच भाजपा नेता श्री अरुण कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि यह क्षण बिहार की राजनीति में एक नया अध्याय जोड़ने वाला है और इससे राज्य के विकास को नई गति मिलेगी। वही ज़िला उपाध्यक्ष विश्वजीत भगत ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे इसी उत्साह के साथ जनता की सेवा में जुटे रहें और पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाएं।
समापन के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर राज्य के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और इस ऐतिहासिक उपलब्धि को लंबे समय तक यादगार बनाए रखने का संकल्प लिया।

Spread the love