प्रतापगंज : एक ही रात में दो पंचायतों के कई घरों में चोरी, पुलिस जुटी जांच में ।
प्रतापगंज थाना क्षेत्र की पंचायत भवानीपुर दक्षिण और उतर में चोरों ने बुधवार की रात में तीन घरों को निशाना बनाकर तीन लाख की सम्पति पर हाथ फेर दिया। जानकारी अनुसार बुधवार की रात भीषण ढंड में चोरों ने गृहस्वामियों की गहरी नींद को भांप कर भवानीपुर दक्षिण के वार्ड 14 निवासी राजेश दास के पीछवाडे से गेट खोल कर घर में प्रवेश कर बरामदे पर रखा अनाज से भरे छोटे तीन ड्राम और कपडा वैगेरह चुरा लिया। उसी वार्ड के प्रभू यादव के दरवाजे परचून की दूकान का ताला तोड कर उसमें रखा सभी कीमती किराना का सामान चुरा लिया। चोरी वारदात की जानकारी तब लगी जब वे लोग सुबह उठकर सामान गायब देखा। वहीं चोरों ने भवानीपुर दक्षिण पंचायत की सीमा से लगी भवानीपुर उतर पंचायत के वार्ड 15 निवासी हरी लाल यादव के घर को अंतिम निशाना बनाकर उसके घर से नगदी सहित जेवरात और कीमती कपडा वाली बक्सा हीं उठाकर ले गये। पीडित हरीलाल की पत्नी शांति देवी ने बताया कि घर में अकेले कमरे के आगे सोई थी। मेरे पति दरवाजे पर सोये हुए थे। सुबह जब नींद खुली तो उठकर देखा की सामान बिखरा पडा है। घर में रखा बक्सा गायब है। साथ हीं बगल वाले कमरे में रखा ट्रंक का ताला टूटा हुआ फर्श पर गिरा पडा है। यह देख शांति देवी हल्ला करने लगी। शोर सून दरवाजे पर सोया पति और सामने रह रहे दोनों लडके मां की आवाज सून घर पर आये तो चोरी देख सबके होश उड गये। पीडिता शांति देवी ने बताया कि बक्सा में 95 हजार नगदी सहित 46 भरी चांदी के जेवरात और 12 आना भर का सोना के जेवर सहित जमीन के सारे कागजात चोर उठाकर ले गये हैं। चोरी में बक्सा सहित नगदी और जेवरात के चोरी होने से शांतिदेवी सहित उनकी बहू का रो रोकर बुरा हाल था। चोरों ने भी बक्सा को घर से उठाकर पांच सौ मीटर की दूरी पर जाकर तोडकर नगदी सहित सारा सामान ले गये। टूटा बक्सा सहित अन्य सामान और शांति देवी का आधार कार्ड बिखरा पडा देखा गया। चोरी घटना की जानकारी होते हीं थानाध्यक्ष ने पुलिस पदाधिकारी को चोरी का जायजा लेने घटनास्थलों पर भेजकर विस्तृत जानकारी ली। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि पीडितों द्वारा आवेदन देने पर कारवाई की जायेगी। बावजूद चोरों के गिरोह का पता लगाने की कारवाई की जा रही है। एक हीं रात में तीन घरों की चोरी घटना से लोगों में दहशत का वातावरण बन गया है।

