सावन की अंतिम सोमवारी पर दिव्य ज्योति त्रिलोकीनाथ शिव मंदिर गढ़िया में उमड़ा आस्था का सैलाब, एनएच-27 पर लगी वाहनों की लंबी कतार।

आशीष वर्मा, सुपौल

सावन माह की अंतिम सोमवारी के अवसर पर प्रतापगंज प्रखंड स्थित एनएच-27 के समीप गढ़िया शिव मंदिर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह से ही प्रतापगंज, सिमराही, नरपतगंज, छातापुर, बलुआ बाजार, आदि दूर दराज के  क्षेत्रों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की।

श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग-27 की एक सड़क को प्रतिबंधित कर दूसरे तरफ से ही आवाजाही रखा गया जिससे वाहनों की लंबी कतार लग गई। मंदिर परिसर तथा आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। हर-हर महादेव और बोल बम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गुंजायमान रहा।

मंदिर प्रबंधन समिति के सदस्यों ने बताया कि अंतिम सोमवारी को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। समिति के अनुसार 11 बजे तक गढ़िया शिव मंदिर में 80 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने जलाभिषेक किया है। श्रद्धालुओं की सुविधा एवं सुरक्षा को लेकर समिति के सदस्यों तथा प्रशासन द्वारा आवश्यक व्यवस्था की गई थी।

वही कुछ ग्रामीणों द्वारा ठंडा पानी शर्बत की मुफ्त व्यवस्था भी की गई थी

मंदिर में जलाभिषेक का सिलसिला देर शाम तक जारी रहा। श्रद्धालुओं ने इसे सावन माह की अंतिम सोमवारी का विशेष पुण्य अवसर बताते हुए बड़ी संख्या में भगवान शिव के दर्शन किए।

Spread the love