प्रतापगंज: दो दिनों तक रहेगी प्रखंड क्षेत्र में बिजली बाधित, सभी फीडरों में अलग अलग समय मे बिजली की होगी आपूर्ति।

आशीष वर्मा , सुपौल

प्रतापगंज प्रखंड के सुखानगर विद्युत शक्ति उपकेंद्र में 34 केवी ब्रेकर बदलने का कार्य किया जाएगा। इस कारण 3 और 4 जून 2026 को विद्युत आपूर्ति प्रभावित रहेगी। इस दौरान सुखानगर उपकेंद्र से संचालित सभी फीडरों में रोटेशन के आधार पर बिजली दी जाएगी।

कनीय विद्युत अभियंता अजय कुमार ने बताया कि ब्रेकर बदलने के कार्य के दौरान विद्युत आपूर्ति व्यवस्था बाधित रहेगी। इसलिए, सभी फीडरों को अलग-अलग समय पर संचालित किया जाएगा।

उन्होंने यह भी बताया कि इससे प्रतापगंज प्रखंड की सभी पंचायतों में अलग-अलग स्थानों पर अलग-अलग समय में बिजली मिलेगी। विभाग ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे अपने आवश्यक कार्य पहले ही निपटा लें और असुविधा के लिए सहयोग करें। कार्य पूरा होने के बाद विद्युत आपूर्ति सामान्य हो जाएगी।

Spread the love