नगर इकाई सिमराही राघोपुर के द्वारा विद्यार्थी परिषद के 74 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया ।
रिपोर्ट/ब्रजेश कुमार सिमराही राघोपुर
राघोपुर:शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, नगर इकाई सिमराही राघोपुर के द्वारा विद्यार्थी परिषद, के 74 वर्ष पूरे होने पर स्थापना दिवस को राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया गया इस अवसर पर कार्यालय परिसर में छात्र-छात्राओं का चहल-पहल देखा गया सभी कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर अपनी खुशियां जाहिर की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के नगद नगर मंत्री सुश्री लवली कुमारी ने विद्यार्थी परिषद का ध्वजारोहण की तत्पश्चात विद्यार्थी परिषद के इतिहास एवं विकास पर परिचर्चा हुई विद्यार्थी परिषद की सैद्धांतिक भूमिका के बारे में पूर्णकालिक कार्यकर्ता मयंक कुमार वर्मा ने कहा की अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद विश्व का सबसे बड़ा और पुराना छात्र संगठन है नगर मंत्री सुश्री लवली कुमारी ने अपने उद्बोधन में कहा की राष्ट्र पुनर्निर्माण की संकल्पना को मूर्त रूप हम तभी दे सकते हैं जब देश के युवा युवतियां सशक्त हो और उनका चरित्र उज्जवल हो नगर सह मंत्री शुभम राज ने कहा की आज बड़े गर्व की बात है की सिमराही की धरती में जन्मे दो कार्यकर्ता पूर्णकालिक बनकर विद्यार्थी परिषद के कार्य विस्तार में अपना सहयोग दे रहे हैं हम उन्हें नमन करते हैं इस अवसर पर कार्यालय के अगल-बगल में युवाओं के बीच धार्मिक पुस्तकों का भी वितरण किया गया कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रोफेसर रामकुमार कर्ण ने की कार्यक्रम के इस अवसर पर कोमल कुमारी ,वंदना, शुभ कला आंचल ,पल्लवी, सुजीत कुमार सुमन सहित अन्य कार्यकर्ता गण उपस्थित रहे |

