बजरंग दल की बैठक:विश्व हिन्दू परिषद बजरंग दल ने आगामी रामनामी को ले किया चर्चा।

प्रतापगंज : विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल की बैठक प्रखंड मुख्याल के सुमरित कन्या मध्य विधायक में सम्पन्न हुई। इसमें जिले के प्राधिकारियों सहित प्रखंड के प्रमुख पदाधिकारियों शामिल हुए। बैठक को विहीप के जिलाध्यक्ष  मुकेश यादव  ने कहा जिले के प्रत्येक गांव में बजरंग दल गठित हो। इसके लिए हमारी टीम गांव-गांव तक सेवा कार्य के माध्यम से पहुंचेगी। जिले में कोई भी गांव न छुटे। ऐसा हमारा प्रयास हो। जिले के प्रत्येक मंदिरों में सत्संग प्रमुख की नियुक्ति कर आवश्यक रुप से महाआरती कराएं।

बैठक में  आगामी रामनवी के अवसर पर निकलने वाले शोभा यात्रा को शांतिपूर्ण रूप से सम्पन्न कराने को ले कर कई सहमति पास की गई , सबो ने अपने अपने विचार बैठक में रखे और उसपर कैसे अमल किया जाए इस पर चर्चा किया गया । गौ सेवा के लिए सभी प्रखंडों में युवाओं की गौ सेवा टोली बनेगी इस विषय पर भी चर्चा किया गया ।
बैठक को सफल बनाने में संघ के श्री नंदकिशोर कुसियैत , भाजपा प्रखंड अध्यक्ष चंद्रगुप्त मंडल , विजय कुमार , बजरंग दल के प्रखंड संयोजक ऋतिक यादव ,सह संयोजक विवेकानंद कुमार , विहिप अध्यक्ष नीतीश राणा ,ग़ैरक्षा प्रमुख प्रियरंजन कुमार , भाजपा आईटी सेल उमेश कुमार गांधी , राजीव , कुणाल, ऋषव , मनीष , पंकज , राहुल आदि उपस्थित रहे ।

Spread the love