छातापुर : गृहभेदन कर के चोरो ने उड़ाए जेवर समेत कई समान , मकई के खेत मे फेका खाली बक्सा

अभिमन्यु मिश्रा, छातापुर, सुपौल

 

छातापुर थानाक्षेत्र के डहरिया वार्ड संख्या सात में गुरुवार की रात अज्ञात चोरों ने गृहभेदन कर नगदी व जेवरात की चोरी कर ली, गृहस्वामी की सुचना के बाद शुक्रवार को प्रशिक्षु पुअनि राहूल कुमार मौके पर पहूंचे और स्थल पर घटना की छानबीन की, तत्पश्चात पिडीत गृहस्वामी नवीन कुमार हजारी के द्वारा घटना की लिखीत जानकारी थाना पुलिस को दी गई है,

और घटना की जांच कर अज्ञात चोरों के विरुद्ध कानुनी कार्रवाई करने की गुहार लगाई है, पिडीत गृहस्वामी ने थाना को दिये आवेदन में बताया है कि शुक्रवार की सुवह जगने पर देखा कि उनके एक घर का कोंनटा काटा हुआ है, अंदर जाकर देखा तो घर में रखे चदरा का बक्सा गायब था, जिसमे नगदी 15 हजार के अलावे आभूषण रखा हुआ था, इसके अलावे वस्र व एक मोबाइल की भी चोरी हुई है, खोजबीन के क्रम में घर पिछवाडे स्थित मकई खेत में बक्सा फेंखा हुआ था

Spread the love