प्रतापगंज/सुपौल: आगलगी के कारण 3 दुकान का सामान सहित नगदी जले, आधार मसीन सहित कंप्यूटर जले।

आशीष वर्मा, व्यूरो सुपौल

प्रतापगंज बाजार के शंकर चौक स्थित तीन दुकानों में सोमवार की रात अचानक आग लगने से दुकान सहित दस लाख की सम्पत्ति जल गई। आग लगने का कारण बिजली का सार्ट सर्किट बताया जा रहा है। आग में एक मनिहारा और दो कंम्प्यूटर की दुकान जली है। घटना रात के नो बजे उस समय हुई जब सीएलसी साईबर कैफे के मालिक उज्जवल कुमार सुमन,कम्प्यूटर सेंटर के रौशन कुमार और मनिहारा दुकान के मालिक हरेराम साह अपनी अपनी दुकानें बंद कर घर निकले थे। कुछ समय बाद मनिहारा दुकान के सामने खुली दुकानदार ने देखा कि हरेराम की बंद दुकान से तेज धूआं निकल रहा है। जिसकी सूचना हरेराम को दी गई। जब तक हरेराम अपनी दुकान तक पहूंचा तब तक में आग की तेज लपटों ने पूरे दुकान को अपने आगोश में ले धू धू जलने लगी। तेज आग को देख आस पास के दुकानदार और लोगों ने घरों से बाल्टी में पानी लाकर आग बुझाने का भरसक प्रयास किया। लेकिन तेज आग की लपटें बगल की दोनों दुकानों को भी अपने चपेट में ले लिया। जिसकी सूचना थाना को दी गई। सूचना मिलते हीं थाना से दमकल घटनास्थल पहूंच आग पर काबू पाने की कोशिश की। आग की भयावहता को देख थानाध्यक्ष प्रमोद झा और अवर निरीक्षक अमित कुमार ने भीमपुर थाना और वीरपुर से भी दमकल मंगवाया।

कुछ समय बाद भीमपुर और वीरपुर से पहूंची दमकलों और ग्रामीणों के सहयोग से पूर्णत: आग पर काबू पाया गया। लोगों ने रौशन कुमार की दुकान का ताला तोड़ उसके सामान को तो बचा लिया। अग्निकांड में सबसे ज्यादा नुकसान मनिहारा दुकानदार को हुआ है। दुकानदार हरेराम के अनुसार तकरीबन 6 से 7 लाख का सामान जल गया है। जबकि सीएलसी साईबर कैफे में रखा आधार बनाने की मसीन, प्रींटर, लेपटॉप, तीन नया मोबाइल और मोबाइल रिपयरिंग पार्ट्स सहित दो हजार नगद भी जल गया है।

Spread the love