शोएब आलम , त्रिवेणीगंज

 

शांतिपूर्ण माहौल में बकरा ईद की नमाज अदा की गई।

अकीदत मंदो ने ईद उल अजहा की नमाज अदा कर देश और मुल्क के अमन चैन की दुआ मांगी ।

त्रिवेणीगंज प्रखंड क्षेत्र में ईद-उल-अजहा का पर्व सोमवार को मनाया गया। इसको लेकर मुस्लिम समुदाय और प्रशासन के द्वारा पूर्व में ही तैयारी भी पूरी कर ली गई थी। बकरीद की नमाज जदिया थाना क्षेत्र क्षेत्र में 15 मस्जिदों, ईदगाहों में अदा की गई। जिसमें की फुलकाहा ईदगाह मैदान में 7:30 बजे ही नमाज अदा की गई इस मौके पर फुलकाहा जामा मस्जिद के इमाम मौलाना अनवारूलहक, मुफ्ती जावेद , हाफिज इश्तियाक , हाफिज तबरेज , मौलाना जुबेर, एवं फुलकाहा के गण मान व्यक्ति तथा छोटे-छोटे बच्चे मुस्लिम समाज के दललोगों ने एक दूसरे के गले मिलकर देश और मुल्क के अमन चैन की दुआएं मांगी।
जदिया थाना क्षेत्र में हर इबादतगाहों में नमाज का अलग-अलग वक्त मुकर्रम किया गया था। चूंकि नमाज के बाद ही कुर्बानी होनी है, ऐसे में ज्यादातर मस्जिदों में सुबह पौने सात बजे से लेकर नौ बजे तक का वक्त रखा गया था। जहां अकीदत मंदों ने ईद उल अजहा – बकरीद – की नमाज अदा की और देश मुल्क में अमन चैन की दुआएं मांगी।
वहीं प्रशासन ने ईद उल अजहा की नमाज अदा करने को लेकर जदिया थाना अध्यक्ष ने मस्जिद और ईदगाहों पर पहुंच कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
पुलिस फोर्स के साथ अपने अपने क्षेत्रों में मुस्तैदी से तैनात रहे, जिसके चलते शांतिपूर्ण माहौल में बकरा ईद की नमाज अदा कराई गई।

Spread the love