विद्युत तार की चोरी की घटना का उद्भेदन, संलिप्त अन्तरजिला गिरोह के शातिर चोर रौशन कुमार यादव गिरफ्तार, चोरी की गयी विद्युत तार बरामद.।

विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ(कोसी)

सुपौल जिलान्तर्गत पिछले महीने के 25 तारीख़ को भपटियाही थानान्तर्गत मझौआ में अज्ञात चोर के द्वारा उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कम्पनी लिमिडेट का निर्माण के लिए रखे गये 33 के०भी० की पॉच पोल की तार काट कर चोरी कर लिया गया था। इस संदर्भ में भपटियाही थाना कांड सं0-121/2024 दिनांक-25.05.2024 धारा-379 भा०द०वि० एवं 139 बिहार विद्युत अधिनियम दर्ज कर अनुसंधान प्रारंभ किया गया।घटना की सूचना पाते ही पुलिस निरक्षक किशोर कुमार, थानाध्यक्ष, भपटियाही के नेतृत्व में टीम गठित कर घटना में संलिप्त अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी एवं चोरी गयी तार की बरामदगी हेतु निदेशित किया गया।
गठित टीम द्वारा आसूचना एवं वैज्ञानिक अनुसंधान के आधार पर कार्रवाई करते हुये अर्न्तजिला गिरोह के शातिर चोर रौशन कुमार यादव पिता-जय कुमार यादव सा0-दरगाहीगंज वार्ड नं0-09, थाना-नरपतगंज, जिला-अररिया को हिरासत में लिया गया। पूछताछ के कम में इनके निशानदेही पर नरपतगंज थानान्तर्गत पलासी गॉव के समीप राजेन्द्र यादव के दुकान से 65 बंडल करीब 2372.5 कि0ग्रा0 चोरी की तार बरामद हुयी।हिरासत में लिये गये शातिर चोर रौशन कुमार यादव चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता बताये तथा गिरोह के अन्य साथियों के साथ होने की बात कही। आगे ये बताये कि पिछले 02 माह में इनके द्वारा सुपौल जिला सहित मधेपुरा, पूर्णिया जिला आदि क्षेत्र में अपने साथियों के साथ मिलकर विद्युत तार की चोरी की घटना कारित किये हैं। इनके पास से चोरी की तार बेचकर करीब सात लाख बीस हजार रूपया प्राप्त होने की साक्ष्य टीम को प्राप्त हुयी है।गिरफ्तार शातिर चोर रौशन कुमार यादव को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। इनके अन्य साथियों की गिरफ्तारी हेतु छापामारी की जा रही है। सुपौल पुलिस अधीक्षक शैशव यादव ने बताया कि तार की बंडल 65 वजन करीब 2372.5 कि०ग्रा० को बरामद किया गया है।

Spread the love