बहन से हुआ झगड़ा,खाई अनाज की गोली 16 वर्षीय अफसाना की हुई मौत।

रिपोर्ट –शयामानंद सिंह भागलपुर

भागलपुर जिला अंतर्गत सन्हौला थाना क्षेत्र के कमालपुर गांव की एक किशोरी ने अनाज की गोली(कीटनाशक दवा)खा ली जिससे उसकी जान चली गई।मृतक किशोरी की पहचान कमालपुर निवासी बीबी निशा की पुत्री 16 वर्षीय अफसाना के रूप में की गई है। मृतक किशोरी की मां कहती है कि विगत रात्रि करीब 9 बजे बहन से घरेलू कार्य को लेकर नोंक-झोंक हुई,इनका तबीयत पहले से थोड़ा गड़बड़ था। घर में चूहे को देने के लिए अनाज की गोली रखी थी। तभी बहन का गुस्सा सिर पर सवार था बच्ची ने कीटनाशक दवा खा ली।आनन फानन में पहले सन्हौला रेफरल अस्पताल ले गए लेकिन चिकित्सक ने स्थिति गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। मायागंज अस्पताल पहुंचते ही अफसाना की मृत्यु हो गई।

 

Spread the love