बक्सर से धीरज कुमार

बक्सर में बकरीद और गंगा आरती में शांती व्यवस्था को लेकर हुई बैठक

बक्सर : थाना परिसर में बकरीद पर्व और गंगा आरती को देखते हुए शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि व गणमान्य लोग शामिल हुए। बैठक के दौरान राजस्व अधिकारी कुमार ने जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य लोगों से बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण और भाईचारे के माहौल में मनाने की अपील की। इस दौरान थानाध्यक्ष संजय सिन्हा ने कहा कि थाना क्षेत्र के सभी संवेदनशील जगहों पर बकरीद पर्व को लेकर मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में पुलिस बल तैनात की जाएगी। पूरे क्षेत्र में पुलिस गश्ती भी जारी रहेगी। असामाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखी जायेगी। ऐसे में कही भी कोई अफवाह फैले तो इसकी तुरंत सूचना प्रशासन को दें।
बक्सर-कुमार जी राजस्व अधिकारी

Spread the love