डीएलएड परीक्षार्थी की अपहरण में पुलिस को मिली बड़ी सफलता महज एक घंटे के भीतर अपहृत छात्र को सकुशल किया बरामद ..

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा : मधेपुरा में डीएलएड परीक्षार्थी की अपहरण मामले को लेकर पुलिस को बड़ी सफलता मिली. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर अपहृत छात्र दीपक कुमार को सकुशल बरामद किया. साथ ही त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तत्काल दो अपराधी को गिरफ्तार किया. बता दें कि बीते 14 जून की देर शाम जिला मुख्यालय के केशव कन्या उच्च विद्यालय में डीएलएड की परीक्षा देकर सिंहेश्वर के पटोरी निवासी दीपक कुमार केंद्र से बाहर निकल रहे थे. उसी दौरान स्कूल गेट पर पूर्व से घात लगाए तीन बाइक पर सवार 6 अपराधियों ने उसे अपहरण कर लिया. इस घटना की सूचना परिजनों ने तत्काल सदर थाना को दी. जिसके बाद अपहरण की खबर आग की चिंगारी जैसे पूरे शहर में फैल गई. सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार ने घटना की सूचना अपने वरीय पदाधिकारी को दी. जिसके बाद एसपी संदीप सिंह ने त्वरित गति से एएसपी प्रवेंद्र भारती के अध्यक्षता तथा सदर थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में स्पेशल टीम का गठन किया. गठित टीम ने महज एक घंटो के अंदर अपहृत छात्र को सकुशल बरामद करते हुए दो अपराधी को धर दबोचा. वहीं इस मामले को लेकर सदर थाना में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि बीते 14 जून को शहर के केशव कन्या उच्च विद्यालय से डीएलएड की परीक्षा देकर सिंहेश्वर के पटोरी निवासी छात्र दीपक कुमार अपने घर जा रहे थे. उसी दौरान स्कूल के गेट पर तीन बाइक पर सवार 6 अपराधी अपहरण कर फरार हो गए. इसकी सूचना थानाध्यक्ष को मिली सूचना प्राप्त होते ही थानाध्यक्ष विमलेंदु कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने महज एक घंटे के भीतर हीं अपहृत छात्र को भीरखी रेलवे ढाला के समीप एक बांसवाडी से सकुशल बरामद किया. साथ ही दो अपराधी को गिरफ्तार कर लिया. बताया जा रहा है कि मोहम्मद आशिक उर्फ गुड्डू पर पूर्व से भी कई मामले दर्ज है, वहीं मंतोश कुमार का आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. एएसपी प्रवेंद्र भारती ने बताया कि दीपक की अपहरण प्रथम दृश्य हत्या की नीयत से की गई थी हालांकि पुलिस हर बिन्दु पर अनुसंधान कर रही है अन्य अपराधी की धर पकड़ हेतु लगातार छापेमारी अभियान भी चलाया जा रहा है….

Spread the love