ससुराल पक्ष ने अपनी बहू को मार कर जलाने का लगा आरोप, 5 लोगो पर केस दर्ज, पूछताछ जारी।

आशीष वर्मा, ब्यूरो सुपौल

थाना क्षेत्र के श्रीपुर पंचायत में ससुराल पक्ष के लोगों ने अपनी बहू अनुपम को मार कर जलाने का सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। नैहर पक्ष को इस बात की खबर लगते हीं मृतका के पिता सुपौल निवासी शुशील कुमार झा थाना पहूंच थानाध्यक्ष प्रमोद झा को घटना की विस्तृत जानकारी दे न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने भी त्वरित कारवाई कर मृतका के ससूर देवानन्द झा को हिरासत में ले गहन पूछताछ कर रहे हैं। मृतका के पिता शुशील झा ने बताया कि मेरे पांच संतानों में चार लडकी एक लड़का है। मृतका अनुपम (34) मेरी दुसरी संतान है। जिसकी शादी वर्ष 2011 में श्रीपुर निवासी देवानन्द झा के पुत्र संजीत झा उर्फ राजू झा के साथ हिन्दूरीतरीवाज के साथ किया था। मृतका अनुपम को दो लड़का है। जिसका नाम रीतेश (12) और रौनक कुमार(7) है। दामाद दिल्ली में रह रहे हैं। शादी के बाद सब कुछ ठीक ठाक चल रहा था। नानी के अकेले रहने के कारण हमलोग अनुपम के बड़े बेटे को पढ़ाने और नानी के साथ रहने को लेकर सुपौल में रख रहे थे। इसी बीच रीतेश की गर्मी छुट्टी होने से रीतेश को घर ले जाने के लिए बेटी से कहा था। मेरी बेटी अकेले सुपौल आकर नाती रीतेश को लेकर श्रीपुर चली गई। मृतका के पिता ने बताया कि बेटी के अकेले सुपौल आने से उसकी सास गोदावरी देवी उर्फ सरस्वती देवी को नागवार गुजरा। उन्होंने बताया कि जब से नाती को लेकर बेटी अपने ससुराल गई तब से सास बहू में कहासूनी होती रही है। उन्होंने बताया कि बेटी भी फोन कर हमसबों को इस वारदात के बारे में बताती रही है। पेशे से वकील लड़की के पिता शुशील झा ने बताया कि मैं शनिवार को कोर्ट में था। लगभग साढ़े दस बजे मुझे दिल्ली से दामाद ने फोन किया कि अनुपम की तबियत खराब है। उसका इलाज सीमराही में चल रहा है।बेटी की तबियत खराब का सून हमलोग सीमाराही अस्पताल पहूंचे। लेकिन वहां अनुपम नहीं मिली। वहां से हमारी बड़ी बेटी प्रीति ने अनुपम को फोन लगाया। लेकिन अनुपम की वजाय उसके ससुराल की किसी महिला ने बताया कि अनुपम रात में हीं मर गई है। मृतका के पिता सहित अन्य परिजन थाना पहूंच थानाध्यक्ष को घटना के संबंध में सारी बात बताई। घटना की जानकारी मिलते हीं थानाध्यक्ष दलबल के साथ श्रीपुर वहां पहूंचे जहां अनुपम की लाश जलायी जा चुकी थी। थानाध्यक्ष ने अनुपम के ससुर देवानन्द झा को हिरासत में ले थाना लाये हैं। साथ हीं मृतका के बड़ा बेटा रीतेश से घटना के संबंध में पूछताछ की है। पीडित पिता ने थाना में आवेदन दे ससुर देवानन्द झा सहित दामाद संजीत झा उर्फ राजू झा, सास गोदावरी देवी उर्फ सरस्वी देवी, नन्दौसी निर्मल कुमार झा और नन्द रींकी देवी के उपर आरोप लगाते हुए पांच लोगों के विरूद्ध मामला दर्ज करने के लिए थानाध्यक्ष को आवेदन दे न्याय की गुहार लगाई है। थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन मिला है। मामला दर्ज कर नृशंस घटना में शामिल लोगों के विरुद्ध अबिलम्ब कारवाई की जायेगी।

Spread the love