लक्ष्मी कान्त झा ,करजाइन
चोरों ने उड़ाए हजारों के समान।
करजाईन : करजाईन बाजार स्थित एक किराना दुकान में बुधवार की रात्रि में अज्ञात चोरों ने हजारों की संपत्ति की चोरी कर ली है। दुकानदार उमेश साह ने थाना में आवेदन देकर बताया कि अन्य दिनों के तरह बुधवार की रात में भी साढ़े नौ बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। गुरुवार को सुबह जब दुकान खोलने आया तो मेन गेट खोल कर अंदर घुसते ही देखा दुकान का सामान बिखरा पड़ा था। अंदर जा कर देखा तो पीछे का दरवाजा खुली हुई थी और छत का वेंटिलेटर भी टूटा हुआ था। देखते ही होश उड़ गया। फिर इसकी जानकारी करजाईन थाना को दिया। देखते ही देखते लोगों की भीड़ लग गई। दुकानदार उमेश साह ने बताया की 25 हजार नगदी सहित लगभग 50 हजार की संपत्ति की चोरी हुई है। इस घटना से दुकानदारों में काफी डर सताने लगा है। पीड़ित ने आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

