राजद के पंचायत अध्यक्ष पर दिनदहाड़े अपराधियों ने चलाई गोली…….

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा : मधेपुरा जिले के मुरलीगंज प्रखंड के सीगियान पंचायत में राजद के पंचायत अध्यक्ष बिट्टू कुमार निर्भय पर अपराधियों ने दिनदहाड़े गोली चला दी। आये दिन कहीं ना कहीं जिले में गोली काण्ड छिनतई अब फिर से शुरू हो गई है। कहीं लूट तो कहीं ताबड़तोड़ गोलियां चलना शुरू हो गया है बता दे कि बिहार में अलग-अलग जगह पर लगातार गोली की घटनाएं हो रही है वही मधेपुरा जिला के मुरलीगंज प्रखंड क्षेत्र में भी लगातार गोली कांड हो रहा है। अपराधियों में पुलिस का जरा सा भी खोफ नही रहा है बीते सपताह डुमरिया में राजद नेता पर गोली चलाई गई थी जिसका मामला पूरा ठंडा भी नहीं हुआ था तो वही अभी-अभी दिनदहाड़े सीगियांन में राजद नेता पर गोली चलाई गई है जिसका इलाज मुरलीगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है ।

जानकारी देते हुए राजद नेता बिट्टू कुमार निर्भय ने बताया कि हम दिबरा बाजार से आ रहे थे इसी दौरान अपराधियों ने मेरा पीछा किया और हमारे ऊपर गोली चला दी हालांकि अपराधियों को स्थानीय लोगों की मदद से पकड़ लिया गया है अब पुलिसिया जांच के बाद ही पता चल पाएगा कि आखिर पूरा मामला क्या है स्थानीय पुलिस मामले कि छानबीन में जुट गई है।

Spread the love