पूर्णिया सांसद बनने पर पप्पू यादव को सुपौल लोकसभा मे भी मिल रहा बधाई, कांग्रेसी और जाप समर्थक में खुशी।
विकास आनन्द, ब्यूरो चीफ(कोसी)

पूरे भारत देश में बिहार राज्य का पूर्णिया लोकसभा का चुनाव चर्चा का विषय बना रहा। कारण एक मात्र निर्दलीय प्रत्याशी पप्पु यादव है, जो कि पूर्णिया लोकसभा से इंडिया गठबंधन से चुनाव लड़ने के खातिर खुद अपनी जन अधिकार पार्टी को कांग्रेस पार्टी में विलय कर चुनावी दंगल में खड़ा हुए। लेकिन सूत्रों के मुताबिक राजद नेता तेजस्वी यादव के नापसंद होने के कारण पप्पू यादव को महागठबंधन प्रत्याशी नही बनाया गया। आखिरकार पप्पू यादव ने निर्दलीय चुनाव लड़कर न सिर्फ महागठबंधन प्रत्याशी का जमानत जब्त कराया बल्कि खुद एनडीए प्रत्याशी का प्रचार करने आए पीएम नरेन्द्र मोदी सहित दर्जनों कैबिनेट मंत्री को भी पूर्णिया लोकसभा के मतदाताओं को भी सम्मोहित नही होने दिया।

ज्ञात है कि सुपौल लोकसभा क्षेत्र में भी पप्पू यादव काफी लोकप्रिय रहे हैं, इसी कारण उनके सैकड़ो कार्यकर्ता चुनाव के दौरान पूर्णिया कैम्प किये हुए थे। आज सुबह करीब 11 बजे पटना जाने के क्रम में सांसद पप्पू यादव ने सिमराही बाजार में अपने समर्थकों का अभिवादन स्वीकार करते हुए पटना की तरफ निकलते रहे। इस दौरान पप्पू यादव ने वरिष्ठ नेता पूर्व जाप पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष परमेश्वर सिंह यादव और भुवनेश्वरी यादव से आशीर्वाद लिया। साथ ही अपने चहेते नेता को बधाई देने वाले में पूर्व जाप प्रखण्ड अध्यक्ष विजेंद्र प्रसाद यादव ,पूर्व प्रखण्ड उपाध्यक्ष बबलू कुमार,आफताब आलम,मो शकील आलम, समीर कुमार दास, मो मुईन ,भूपेंद्र कुमार, भोला यादव, कामेश्वर यादव, सुगीन सदा, गंगा यादव प्रेम आनंद उदित यादव ,किशन राम, सत्तो ठाकुर ,मनोज चौधरी सहित सैकड़ो कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने राहुल गांधी का झण्डा लेकर पूर्णिया सांसद का स्वागत किया।

