लक्ष्मी कान्त झा, करजाईन
महिलाओं ने की वट वृक्ष की पूजा।
करजाईन : करजाईन तथा आसपास के क्षेत्र में गुरुवार को वट सावित्री पर्व मनाया गया। व्रती महिलाएं बुधवार को अरवा खाकर गुरुवार को वट वृक्ष के पास पहुंचकर पूजा अर्चना की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में महिलाएं सुबह से ही वट वृक्ष के नीचे विधान पूर्वक पति की लंबी आयु के लिए पूजा की। करजाईन, बायसी, परमानंदपुर, मोतीपुर सहित पूरे क्षेत्र मे महिलाओं ने व्रत रखकर पूजा की। वहीं नवविवाहित सुहागिनों के यहां विशेष पूजा की गई। नवविवाहित महिलाओं ने वट सावित्री की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

