मुरलीगंज में अपराधियों के हौसले बुलंद दिनदहाड़े गल्ला व्यापारी के साथ कि मारपीट और लूट , आक्रोशित लोगों ने किया सड़क जाम..

मुकेश कुमार मधेपुरा

मधेपुरा जिले के मुरलीगंज थाना अंतर्गत एसएच–91 पर रतनपट्टी मोड़ के समीप बुधवार को अपाचे बाइक सवार बैखौफ बदमाशों ने दिन दहाड़े गल्ला व्यवसायी रघुनाथपुर पंचायत के रतनपट्टी वार्ड एक निवासी प्रमोद दास से 44 हजार रुपए छीन लिया। और इस दौरान बदमाशों ने उसके साथ मारपीट भी की। घटना से आक्रोशित स्थानीय लोगों ने रतनपट्टी मोड़ के समीप एसएच-91 को कई घण्टों तक जाम कर दिया। गल्ला व्यापारी अनाज की खरीद-बिक्री का काम करते हैं वहीं पीड़ित व्यवसायी प्रमोद दास ने बताया कि मुरलीगंज बिहारीगंज एसएच-91 के किनारे रतनपट्टी मोड़ के समीप उनकी दुकान है। बुधवार को सुबह लगभग साढ़े नौ बजे वह अपने घर से दुकान पर जा रहे थे कि इसी दौरान दुकान से लगभग 200 मीटर की दूरी पर अपाचे बाइक सवार तीन बदमाश उसे घेर कर रुपए छिनने लगा। विरोध करने पर बदमाशों ने उनके साथ मारपीट की, फिर थ्रीनट के बट से सिर पर मार दिया। बदमाशों ने उनके ऊपर गोली भी चलाई, लेकिन गोली बगल होकर निकल गई। मारपीट में वह घायल हो गए। इसके बाद सभी बदमाश रुपए से भरा झोला लेकर फरार हो गया।

उन्होंने बताया कि झोला में लगभग 44 हजार रुपए था। आसपास के लोगों ने उसे मुरलीगंज सीएचसी पहुंचाया, जहां उनका इलाज किया गया। इधर, घटना से आक्रोशित लोगों ने एसएच-91 को रतनपट्टी मोड़ के समीप जाम कर दिया। जाम से आने जाने वाले राहगीरों एवं गाड़ियों कि लंबी कतार लग गयी लोगों की मांग थी कि घटना में शामिल बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार किया जाए। जाम की सूचना पर पहुंची मुरलीगंज, भर्राही और कुमारखंड थाने की पुलिस ने लोगों को जल्द बदमाशों पर कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम को हटाया गया .

Spread the love