लक्ष्मी कान्त झा ,करजाईन

पर्यावरण दिवस पर लगाए पौधे
करजाईन : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर क्षेत्र में जनप्रतिनिधि तथा सामाजिक कार्यकर्ताओं द्वारा जगह जगह पौधे लगाए गए। साथ ही लोगों से भी अधिक से अधिक पेड़ लगाने की अपील की। बायसी पंचायत के दहगामा वार्ड नंबर 2 निवासी सामाजिक कार्यकर्ता बिनोद कुमार मेहता ने अपने आवास परिसर सहित सार्वजनिक स्थलों पर पौधारोपण कर क्षेत्र के लोगों को भी पेड़ लगाने के लिए जागरूक किया। विनोद कुमार मेहता ने बताया कि मौजूदा समय में पर्यावरण का संरक्षण हम सब की जिम्मेदारी है।

Spread the love