लक्ष्मी कान्त झा ,करजाईन।
मजदूर के साथ मारपीट, मामला दर्ज।
करजाईन बाजार : बायसी पंचायत के वार्ड नंबर- 15 में एक मजदूर की बुरी तरह पिटाई कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया गया है। इस संबंध में मजदूर सुनील कुमार मेहता की पत्नी आरती देवी ने करजाईन थाने में आवेदन देकर कारवाई की मांग की है। थाने में दिए आवेदन में आरती देवी ने कहा कि बीते 31 मई को उनका पति सुनील कुमार मेहता बायसी वार्ड -15 निवासी सदानंद मेहता के यहां शौचालय होद के निर्माण कार्य कर रहा था। इसी क्रम में सदानंद मेहता का भाई उमेश प्रसाद मेहता एवं उनके पुत्र पंकज कुमार मेहता तथा शंकर कुमार मेहता उनके पति को शौचालय होद से खींचकर बांस डंडे से जमकर पिटाई कर दी। उन्हें जब इस बात की सूचना मिली तो जब वहां पहुंची तो उक्त तीनों लोग उनके साथ भी गाली- गलौज तथा धक्का मुक्की कर गले से चांदी का चेन झपट लिया। साथ ही पति को जान से मारने की धमकी दी। आसपास के लोगों ने मारपीट से बुरी तरह जख्मी उनके पति को रेफरल अस्पताल राघोपुर ईलाज के लिए ले गया। आरती देवी ने मामले की जांचकर उचित कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में थानाध्यक्ष लालजी प्रसाद ने बताया कि मामला दर्जकर पुलिस जांच में जुटी है।

