धन्नु कुमार मिश्रा, अररिया
35वी बिहार बटालियन एनसीसी पूर्णिया द्वारा 21मई से 30 मई तक ऑल ट्रांजिट कैंप बरौनी मे 10 दिवसीय वार्षिक प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया।
इस प्रशिक्षण शिविर के उद्धाटन के मौके पर कैंप के कमांडेंट कर्नल मनीष वर्मा ने बताया कि इसमे अररिया,पूर्णिया,कटिहार, किशनगंज समेत भागलपुर के 600 कैडेट्स ने भाग लिया। जिसमे अररिया जिले के फारबिसगंज स्थित स्थानीय मिथिला पब्लिक स्कूल के 6 बच्चो क्रमशः त्रिषा राय ने सोलो डांस, समुहडांस, थ्रो बाॅल प्रतियोगिता मे गोल्ड मेडल,सिल्वर मेडल, समीक्षा कुमारी थ्रो बाॅल मे सिल्वर मेडल,माही कुमारी खोखो मे गोल्ड मेडल, आनंद कुमार, खोखो मे गोल्ड, शिवम कुमार, नृत्य समुह मे सिल्वर, पुनम कुमारी,नृत्य समुह और खोखो मे गोल्ड और सिल्वर मेडल ट्रेनिंग मे अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने के लिए पुरस्कार स्वरूप प्राप्त किया,जिससे जिले के साथ-साथ अपने विद्यालय का नाम रौशन किया।
इस ट्रेनिंग के माध्यम से प्रशिक्षुओ को एनसीसी के माध्यम से रोजगार प्राप्त करने के साधन बताये गये , जिसमे कई ट्रेनर के द्वारा उचित मार्गदर्शन उपस्थित प्रशिक्षुओ को दिया गया।
बरौनी से ट्रेनिंग के बाद विद्यालय विद्यालय वापस आने पर विद्यालय की प्राचार्या पुतुल मिश्रा और निदेशक विपुल मिश्रा ने सभी बच्चो का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।

