भगवान भरोसे है सिमराही बाजार में जलनिकासी का व्यवस्था,।

सुरेश कुमार सिंह के साथ ब्रजेश कुमार 

जिले की हृदयस्थली सिमराही बाजार की स्थिति हल्की बारिश में भी बदसूरत हो जाती हैं। ज्ञात है कि बारिश में जलजमाव की समस्या सिमराही बाजार में वर्षों से चलती आ रही है। हल्की बारिश में भी मैन बाजार और एन एच सड़क पर कई फीट पानी बहता है और ज्यादे बारिश होने पर कई घरों और दुकानों में भी पानी घुस जाता है।जलजमाव के कारण कीचड़,फिर कीचड़ से गन्दगी, फिर गन्दगी से बीमारी, सिमराही वासियों से साथ ये लगा रहता है।

क्या है विभागीय व्यवस्था

सिमराही नगर पंचायत की तक़दीर अच्छी है कि जल निकासी हेतु नगर पंचायत अंतर्गत ही राघोपुर स्टेशन के समीप जल निस्सरण विभाग(ड्रैनेज विभाग), प्रमण्डल राघोपुर का कार्यालय है जहाँ इस विभाग के कार्यपालक अभियंता, अवर प्रमण्डल पदाधिकारी सहित कई अभियंता की टीम उपलब्ध रहती है।हालांकि ड्रैनेज विभाग किस हद तक इस क्षेत्र में काम कर रही है वो दिखता तो नही है, लेकिन विभाग के कार्यपालक अभियंता श्री अजय कुमार गुप्ता अपने को सबसे जिम्मेवार अधिकारी बताते है और लिखित मिलने पर काम होने का भरोसा जरूर दिलाते हैं।

आम नागरिक वार्ड पार्षद और नगर अध्यक्ष से लगा रहे गुहार

जलजमाव की समस्या से नगर पंचायत के तकरीबन सभी नागरिक परेशान रहते हैं, स्वाभाविक है कि आम जनता सबसे पहले अपने वार्ड के वार्ड पार्षद और नगर पंचायत अध्यक्ष को इस समस्या के समाधान के लिए कहते रहते हैं। सिमराही मैन बाजार और एनएच 57 पर बसे घरों और दुकानों का अधिकतर भाग वार्ड नं 08 पर अवस्थित है, इसलिए वार्ड 08 के पार्षद प्रतिनिधि बिमल भगत उर्फ रिंकू भगत ने इस समस्या की जानकारी कार्यपालक अभियंता, जल निस्सरण प्रमण्डल राघोपुर श्री अजय कुमार गुप्ता से बात किया तो साहब ने बताया कि जो भी समस्या है वो लिखकर दीजिये तो आपके आपके आवेदन को ऊपर भेज दिया जाएगा। पार्षद प्रतिनिधि ने फिर आग्रह किया कि साहब हल्की बारिश में भी अधिकतर दुकानों और घरों में पानी घुस गया है, कृपया तत्काल कोई व्यवस्था लगा दीजिये ताकि बाजार का जलनिकासी हो जाए।


क्या कहते है ड्रैनेज अधिकारी

पिछले दिनों पार्षद प्रतिनिधि से हुई बातचीत में कार्यपालक अभियंता ने बताया कि अभी छुट्टी पर है, जब आएंगे तो आकर मिलिएगा। ड्रैनेज विभाग के कार्यपालक अभियंता अजय कुमार गुप्ता ने कहा कि मुझे जो अपने स्तर से लिखना पढ़ना था, वो मैंने लिखकर ऊपर भेज दिया हूँ। बाक़ी आपलोग भी अपने स्तर से लिखा पढ़ी कीजिये।

जनप्रतिनिधी की बात


कार्यपालक अभियंता,जल निस्सरण,राघोपुर के इस जवाब से संतुष्ट नही होने पर पार्षद प्रतिनिधि रिंकू भगत ने इस बाबत NHAI विभाग के टोल फ्री नंबर पर कंप्लेन दर्ज किया तो अगले ही दिन NHAI द्वारा जलनिकासी के लिए गाड़ी भेज जलनिकासी का व्यवस्था करवा दिया। जल निस्सरण प्रमण्डल(ड्रैनेज विभाग) के कार्यपालक अभियंता के इस प्रकार के बर्ताव से असंतुष्ट पार्षद प्रतिनिधि और नगर पंचायत के कई अन्य लोगों ने बताया कि पिछले दो वर्षों से ड्रैनेज विभाग को बाजार के जलजमाव से कोई मतलब नही रहता है जबकि पूर्व में कार्यपालक अभियंता द्वारा जलनिकासी का व्यवस्था किया जाता था। पार्षद प्रतिनिधि रिंकू भगत ने बताया कि ड्रैनेज विभाग के अधिकारियों के द्वारा जलनिकासी हेतु उचित व्यवस्था हेतु जल्द ही आम नागरिकों का संयुक्त आवेदन जिलाधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को इस गंभीर समस्या के हल हेतु अवगत कराया जाएगा।

Spread the love